बिल्सी

बिल्सी में करंट की चपेट में आए युवक की हुई मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना बिल्सी में बुधवार की शाम हैंडपम्प में सबरसेबिल की मोटर डाल कर बिजली बोर्ड से चैक करते वक्त एक युवक को करंट लग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी और तीन बच्चों समेत अन्य परिजनों की चीत्कार ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महलोली निवासी जुगल किशोर का युवा पुत्र सत्यपाल अपने घर में लगे हैंडपम्प की सबरसेबिल की मोटर को सही करने के बाद उसका तार बिजली बोर्ड में लगा कर चैक कर रहे थे इसी दौरान किसी तरह सत्यपाल को तेज करंट लग गया जिससे वह चीखते हुए नीचे गिर पड़े। अचानक हादसा होते देख परिजनों के होश उड़ गए और वह ग्रामीणों की मदद से सत्यपाल को लेकर निजी अस्पताल पहंुचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सत्यपाल की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सत्यपाल की पत्नी और तीन बच्चें रोते बिलखते उसे याद कर रहे थे वही अन्य परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर उसको पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!