उझानी

किड्स प्ले स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व, राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चें

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने योगीराज की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों को धार्मिक उल्लास से भर दिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चें अपने घरों से राधा-कृष्ण, वासुदेव और सुदामा के स्वरूप में सज कर पहुंचे थे। जन्माष्टमी के पर्व का शुभारंभ योगीराज भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रार्थना से कराया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक वंदना बब्बर ने योगीराज श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को सरल-रोचक तरीके से समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने सदैव प्रेम, सच्चाई, मित्रता और अच्छे कर्मों का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भक्ति से भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!