उझानी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भारती रहीं अव्बल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। विकास क्षेत्र के गांव दहेमू स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनमाष्टमी पर्व पर कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े मन भावक पोस्टर बना कर मौजूद लोगों की तालियां बटौरी।

पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा आठ की भारती प्रथम, डिम्पल द्वित्तीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों नृत्य कर लोगों को योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमने का विवश कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमे बहुत कुछ सीखना चाहिए। उनके द्वारा दिये गए गीता उपदेश से आदर्श जीवन यापन की शिक्षा मिलती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। अंत मे सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मो जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, रेखा, दुर्गा, रूपेंद्र, खुशबू, विशाल आदि उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!