उझानी

शिक्षक दिवस और जनमाष्टमी पर्व पर एपीएस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। शिक्षक दिवस और जनमाष्टमी के उपलक्ष्य में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अपना भविष्य बताते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की ओर ले जाता है।

स्कूल परिसर में आयोजित शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर्व समारोह का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने मां शारदे और कान्हा के चित्र के समक्ष दीप जला कर कराया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की शिक्षा में शिक्षकों का खास योगदान है यही कारण है कि विद्यार्थी तकनीकि रूप से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

समारोह की शुरुआत में शिक्षकों का विशेष रैंप वॉक के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को अपने साथ झूमने का विवश कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में निदेशक नीलांशू अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!