बदायूं। जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र में शनिवार को एचटी लाइन के नीचे एक युवक का शव संदिग्धावस्था में पड़ा मिलने पर पुलिस ने उसे अपने कब्जें में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी के रूप में हुई है। युवक दो दिन पहले अपने घर पर बगैर बताए चला आया था।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सकरी के प्रधान ने थाना पुलिस को गांव में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर सफलता न मिल सकी तब पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। बताते है कि युवक के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी से कुछ लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और मृत युवक की शिनाख्त आराम सिंह पुत्र जंगीसिंह के रूप में की।
परिजनो ने बताया कि आराम सिंह गुरूवार की शाम अपने घर से बगैर बताए निकल आया था फिर वापस न पहुंच सका तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और युवक की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।





