उझानी

उझानी में विवाहिता फांसी पर लटकी, डाक्टरों ने किया मृत घोषित, कारणों का खुलासा नही

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के श्रीनारायणगंज इलाके में बीती रात एक विवाहिता अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता का पति उसे किसी तरह से उतार कर मेडीकल कालेज ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को पुलिस ने सूचना पर मेडीकल कालेज पहुंच कर शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

नगर के श्री नारायणगंज इलाके के रामलीला मैदान परिसर की आवासीय बस्ती में बुधवार की रात नीतू साहू नामक एक विवाहिता ने अपने घर में खुद का फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जब मृतका के पति विशाल साहू ने नीतू को फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। विशाल अपने परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतार कर जीवित समझ कर इलाज के लिए मेडीकल कालेज ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोरचरी में रखवा दिया। बताते है कि गुरूवार की सुबह जब पुलिस को फांसी पर लटक कर एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली तब वह मेडीकल कालेज पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विवाहिता नीतू साहू ने आत्महत्या क्यों की? या फिर इसके पीछे के और भी कोई करण है का अभी खुलासा नही हो सका है। बताते है कि नीतू का मायका कासगंज जनपद में है और चार साल पहले विशाल से उसकी शादी हुई थी। इस मामले में उझानी इंस्पेक्टर से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि अभी पुलिस को कोई तहरीर या सूचना नही मिली है जिससे उसकी आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। उन्होंने बताया कि अगर तहरीर आती है तो पुलिस उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई करेंगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!