जनपद बदायूं

कांग्रेस नेताओं ने बागपत हादसे जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल जताई संवेदनाए

Up Namaste

बदायूं। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार की दोपहर उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी, निजामपुर, फुलासी पहुंच कर बागपत सड़क हादसे में जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल कर अपनी और पार्टी की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला महासचिव मोरपाल सिंह प्रजापति ने इस मौके पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग प्रदेश सरकार से की।प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कश्यप सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व निवर्तमान प्रदेश सचिव, वीरेश तोमर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, शफी अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड, इखलास हुसैन महासचिव, जिला कांग्रेस, ओमप्रकाश प्रजापति जिलाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!