बदायूं। सिविल लाइन पुलिस ने आज अमर ज्योति फाइनेंस कम्पनी के संस्थापक और करोड़ों की ठगी करने वाले सगे भाईयों सूर्यकांत मौर्य और शशीकांत मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
.
बदायूं से करोड़ों की ठगी प्रकरण में मौर्य भाईयों की गिरफ्तारी की खुशी में अधिवक्ता अरविन्द पाल सिंह परमार, धर्मवीर सिंह परमार, रोहित सक्सेना, अनिल सक्सेना ,प्रदीप सिंह,दिलीप गुप्ता, अजयपाल मौर्य, शांतिस्वरूप मौर्य, पप्पू राज, धर्मेंद्र सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने मिष्ठान बांटा और कहा कि कोर्ट के माध्यम से सभी पीडितों को न्याय के उनका पैसा भी वापस मिलेगा।





