जनपद बदायूं

बिजली समस्या को लेकर बमनौसी के ग्रामीणों का प्रदर्शन, शेड्यूल से मांगी बिजली

Up Namaste

बदायूं। कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के गांव बमनोसी में ग्रामीणों ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के तहत बिजली सप्लाई देने की मांग की है।

गांव बमनौसी में गुरुवार की दोपहर कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली समस्या से परेशान हो कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली बहुत ही कम मिल रही है जिससे गांववासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही खेतीबाड़ी भी प्रभावित होती है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि शासन से ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं लेकिन बदायूं के कादरचौक के गांव बामनोसी में विद्युत विभाग न के बराबर बिजली सप्लाई दे रहा है।

श्री यादव ने कहा कि विद्युत विभाग को शेड्यूल के अनुसार ही गांव में बिजली की सप्लाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को चाहिए की है फीडर की क्षमता बढ़े ताकि ग्रामीण को आसानी से बिजली सप्लाई उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा और उसे डीएम के यहां भेजा। पत्र पर सुरेश, संतोष, अवधेश, सत्येंद्र पाल, राम रतन सुनील के अलावा अन्य ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर किए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!