उझानी

साथ कार्य करने से टीम वर्क की भावना का विकास होता हैः निलाशु

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)।ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद में विभिन्न कक्षाओं के प्रमुख और उप प्रमुख विद्यार्थियों को अलंकृत कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थी परिषद का चुनाव कराया गया जिसमें लक्ष्य बब्बर हेड बॉय, ईशानवी गौड हेड गर्ल चुनी गई। अरसलान हाउस कैप्टन, आराध्या पाठक वाइस कैप्टन नियुक्त हुई। अक्षांश गुप्ता, सिया राजपूत, वाइस कैप्टन, अंकित कुमार, याशी कश्यप, पारुल मिश्रा, श्रद्धा शर्मा, उत्कर्ष को विभिन्न वर्ग में वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया वही खुशी डिप्टी लिटरेरी हेड नियुक्त किया गया। आस्था चावड़ी को कल्चरल हेड तथा शारुल डिप्टी कल्चरल हेड नियुक्त किया गया। शोएब को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा मोना स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।

पदाधिकारी नियुक्त किए गए सभी विद्यार्थियों को बैज एवं सैश प्रदान किए गए। इस अवसर पर मार्च पास्ट भी निकाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निलाशु अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक साथ कार्य करने से ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!