उझानी

एम्बुलेंस में मां ने जन्मी बेटी, 102 की तत्परता से बची माँ-बेटी की जान

Up Namaste

बदायूं।102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की सूझबूझ और तत्परता से को एक गर्भवती महिला और नवजात की जान बच गई। रास्ते में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

उझानी के ग्राम फुलासी निवासी धर्मपाल की पत्नी प्रीति देवी 9 महीने की गर्भवती थी। सुबह अचानक प्रसूता पेट में तेज दर्द होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस ईएमटी अंकित कुमार और पायलट पीतम सिंह गांव पहुंचे मरीज को लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए। इसी दौरान ग्राम के पास ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एम्बुलेंस के अंदर ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया। ईएमटी ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया और माँ व नवजात की स्थिति को सामान्य रखा बाद में दोनों को CHC में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार माँ-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। स्थानीय लोगों ने 102 सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। स्वास्थ्य विभाग ने भी ईएमटी और पायलट के कार्य की सराहना की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!