उझानी

हिन्दी दिवस प्रतियोगिता के माध्यम से बढ़ेगा हिन्दी के प्रति सम्मानः रेनू

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मदर शील मेमोरियल एकेडमी में तीन दिवसीय हिंदी दिवस आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों की रचनात्मकता, लेखन कौशल एवं हिंदी भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए श्रुतलेख गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने सुने हुए शब्दों को ध्यानपूर्वक एवं शुद्ध रूप में लिखने का प्रयास किया। कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने कंठस्थ कविता लेखन गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी याद की हुई कविताओं को सुंदर एवं व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया। कक्षा 4 से 7 के विद्यार्थियों के लिए शुद्ध वर्तनी शब्द लेखन गतिविधि आयोजित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी शब्दों की सही वर्तनी का अभ्यास कराया गया। वहीं कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके प्रति अपने विचारों को आकर्षक और रचनात्मक स्लोगनों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्रधानाचार्य रेनू थरेजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान, रचनात्मकता तथा शुद्ध लेखन कौशल विकसित करना है। इस अवसर पर अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!