उझानी

केन्द्रीय मंत्री ने दहेमू में किया बिजलीघर का शिलन्यास, बिजली सप्लाई का होगा समाधान

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के कस्बा कछला समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई को निर्बाध रूप से दिलाने के लिए केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दहेमू के जंगल में बिजली घर निर्माण के लिए विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ नींब रखी। भाजपा नेताओं ने कहा कि दहेमू में बिजलीघर बनने से बिजली की समस्या के साथ-साथ किसानों को सिंचाई हेतु बिजली आसानी से मिल सकेगी।

शुक्रवार की दोहपर दहेमू गांव के समीप केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य और महेश गुप्ता और ग्रामीणों की मौजूदगी में बिजली घर की नींब रखी गई। केन्द्रीय मंत्री वर्मा ने पूजा अर्चना के बीच बिजलीघर निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी और योगी सरकार देश के ग्रामीण अंचलों में विकास को ऊंचाईयों तक पहुंचाना चाहती है जिसका साक्षात प्रमाण दहेमू का यह बिजलीघर है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बिजली घर बनने से कछला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वर्षो से व्याप्त बिजली समस्या से मुक्ति मिलेगी साथ ही बिजली के कारण सिंचाई आसान हो जाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि चार माह के अंदर बिजलीघर निर्माण का लक्ष्य दिया गया है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 858 करोड़ की लागात से बनने वाले बिजलीघर से कटरी का इलाका जगमग रोशनी से नहा उठेगा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के अलावा कछला चेयरमैन और ग्रामीण इलाकों की जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!