उझानी

उमंग एक पहचान के तहत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, हुए पुरस्कृत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। न्याय पंचायत अहिरवारा के नोडल विद्यालय प्रा वि फतेहपुर में उमंग (एक पहचान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 12 प्राथमिक विद्यालय तथा 2 उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा एवं अहिरवारा के छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुर्रा अहिरवारा के छात्र रंजीत ने श्रुतिलेख में प्रथम, शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अहिवारा के भवेश प्रथम व तेहरा की नर्गिस दूसरे स्थान पर रही। भाषण में शिवा प्रथम व काजल दूसरे स्थान पर रही। भाषण अंग्रेजी में टीना व शिवा ने बाज़ी मारी। प्राथमिक स्तर की कविता सुनाओ प्रतियोगिता में इनाया सकरी जंगल से प्रथम व प्रिया बुर्रा फरीदपुर से दूसरे स्थान पर रही।

इंग्लिश पोयम में महिरा सकरी जंगल से प्रथम तथा रोशनी प्रा वि पतौरा से दूसरे स्थान पर रही। कक्षा 4,5 की कहानी सुनाओ में अजार प्रा वि सकरी जंगल से प्रथम, प्रदीप पीर बट्टू विद्यालय से दूसरे स्थान पर तथा ब्रजेश मिहीलाल नगला से तीसरे नंबर पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में उमंग नाम के अनुरूप बच्चों व उनके अध्यापकों में एक नयी उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में श्री मति प्रगति गुप्ता, श्री मति ऋतु अग्रवाल, श्री अजब सिंह, श्री मति शीतल यादव, पुष्पेंद्र राणा, प्रवेश गौतम, सत्येंद्र पाल, लक्ष्मण, भारती मौर्य, शालिनी, जागृति, आशा रानी, देवी प्रसाद व समस्त विद्यालय से आये शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!