उझानी

हिंदी दिवस अभियान के दूसरे दिन गणेश चतुर्थी पर्व मनाते हुए गणपति को कागज पर उकेरा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मदरशील मेमोरियल एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय हिंदी दिवस कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों को समाचार-पत्र वाचन, शब्दों के शुद्ध उच्चारण, मात्राओं के उचित प्रयोग एवं सही वर्तनी का ज्ञान कराया गया। विद्यार्थियों ने श्रुतलेख, कंठस्थ कविता लेखन, शुद्ध वर्तनी शब्द एवं स्लोगन लेखन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी का पर्व भी आस्था के साथ मनाया और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से गणपति को कागज पर उकेर कर वाही-वाही लूटी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेनू थरेजा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक महत्व को बताते हुए भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति सम्मान रखने का भी आह्वान किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!