उझानी

उझानी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में उझानी रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म तथा समपार संख्या 286/ए पर यात्रियों एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ साथ न ले जाने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने तथा गाड़ी के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, प्लेटफार्म बदलते समय सदैव फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने तथा बंद समपार फाटक को अनधिकृत रूप से पार न करने का आह्वान रेल कर्मियों ने रेल यात्रियों और नागरिकों से किया।

अभियान के दौरान रेल कर्मियों ने रेलवे ट्रैक एवं समपार फाटक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने, रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाने तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जागरूक करें।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!