जनपद बदायूं

सचिन अग्रवाल चुने गए उझानी सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष, दीपक सिंघल बने कोषाध्यक्ष

Up Namaste

बदायूं। जिले के समीपवर्ती नगर उझानी में रविवार की देर शाम सर्राफा कारोबारियों की एक बैठक में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को सर्व सम्मति से सर्राफा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री अग्रवाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका निर्वहन करने में पीछे नही हटेंगे।

बैठक में आलोक को महामंत्री, दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अजय अग्रवाल, अनिल तुलस्यान, अंकुर गोयल एवं विष्णु गोयल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संदीप गोयल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा सर्राफा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सर्राफा कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सचिन अग्रवाल ने कहा कि सर्राफ व्यापारियों और उनके कारोबार से जुड़े हितों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या शासन और प्रशासन स्तर पर है तो इसके लिए बातचीत कर समस्या का निदान कराया जाएगा। श्री अग्रवाल के अध्यक्ष बनने पर नागरिकों और सर्राफा कारोबारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!