बरेली

स्वच्छता अभियान के तहत रेल विभाग ने आयोजित कराई कला प्रतियोगिता

Up Namaste

बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा के लिए स्वच्छता’ के तहत स्वच्छता विषयक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कचरे के पृथक्करण तथा अलग-अलग रंग के डस्टबीन के उचित उपयोग के बारे में जानकारी देकर स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विभाग द्वारा स्वच्छता के प्रति बच्चों में व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को टनकपुर एवं कासगंज कोचिंग डिपो (समाडि) का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने रेलवे की हाउसकीपिंग एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा तथा स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने में अपनाई जा रही विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसी परिप्रेक्ष्य में बच्चों को बायो-टॉयलेट प्लांट, वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट एवं कोच वॉशिंग लाइनों का भ्रमण कराकर जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन तथा स्वच्छता के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया गया।

रेल कर्मचारियों एवं ‘सफाई मित्रों’ ने व्यापक श्रमदान कर प्लेटफॉर्म एवं रेलवे परिसर की गहन सफाई की। इस दौरान यात्रियों, कर्मचारियों एवं विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशनों एवं विभिन्न परिसरों में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम आधारित पोस्टर, बैनर एवं फ्लेक्स प्रदर्शित किए गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!