उझानी

उमंग एक पहल आधारित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लॉक संसाधन केन्द्र हजरतगंज में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उमंग कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर कविता सुनाओं, कहानी सुनाओं एवं अंग्रेजी डिक्टेशन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी गयी। उच्च प्राथमिक स्तर पर डिक्टेशन, भाषण, सामान्य ज्ञान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने उमंग और उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अव्बल स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रशान्त सिंह राठौर ने पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण दिया गया। शिक्षकों ने बताया कि उमंग नई पहल को सीडीओ गामिनी सिंगला ने प्रारंभ कराया है।

कार्यक्रम में अरविन्द दीक्षित् सुरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार शिव कुमार, रामकिशोर पाल श्रीमती वीरवाला, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती सना रियाज संतोष उपाध्याय, आमिर फारूक, गिरवर सिंह, मोहित कुमार संतोष कुमार कुलदीप यादव एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!