उझानी(बदायूं)। अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक पोस्टर बना कर प्रदर्शनी लगाई वही अपने ओजस्वी भाषण से सबका मनमोह लिया।
स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए छात्राओं ने आधुनिक भारत की कल्पना के एक से बढ़ कर एक चित्र बनाएं और उनकी प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेरे सपनों के भारत पर अपने विचार बेबाकी से रखे तब मौजूद नागरिकों और शिक्षकों ने तालियों के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के अलावा अन्य स्कूली बच्चों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के हौंसलों को बढ़ाया।





