उझानी

जैन समाज के पर्यूषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया, मंदिर में की पूजा अर्चना

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। जैन समाज के चल रहे दस लक्षण पर्व के चौथे दिन समाज के नर-नारियों और बच्चों ने उत्तम शौच धर्म पर्व मनाया और मंदिर पहुंच कर भगवान महावीर की पूजा अर्चना करते हुए हर प्रकार के परिगह से दूर करने की प्रार्थनाएं की।

पर्यूषण पर्व के बारे में बताते हुए जैन समाज के अनूप जैन और निखिल जैन ने बताया कि यह पर्व दस दिन मनाया जाएगा और हर दिन अलग-अलग धर्मानुसार पूजा अर्चना होगी। श्री जैन ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान महावीर की शोभायात्रा भव्यता से निकाली जाएगी। समाज के लोगों ने बताया कि पर्यूषण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म-आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानना ही उत्तम शौच धर्म है. ऊपरी ही नही वरन् आन्तरिक पवित्रता तथा मन ,वचन और काय की पवित्रता का धर्म है. यह धर्म हमें मन में लालच, लोभ और परिग्रह से दूर रहने की प्रेरणा देता है। समाज के लोगों ने बताया कि ईश्वर से प्रार्थना का दिन है कि हे प्रभु हमारे मन में राग, द्वेष और क्रोध जैसे दुर्गुण न आये और जीवन में पवित्रता बनी रहे। पर्व के चौथे दिन शाम के वक्त बड़ी संख्या में नर नारी और बच्चें भगवान महावीर की पूजा अर्चना को मंदिर पहुंचे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!