जनपद बदायूं

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में पकड़ी नकदी पोटाश खाद बनाने की फैक्ट्री, नौ गिरफ्तार, तीन कट्टा नकली खाद बरामद

Up Namaste

बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में बीती रात कृषि विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापामारी कर नकली पोटाश खाद बनाने की एक फैक्ट्री को पकड़ कर मौके से तीन सौ कट्टा के करीब नकली पोटाश खाद और खाली कट्टों के अलावा उपकरण बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते है कि कृषि विभाग को सूचना मिली कि बिल्सी क्षेत्र के खैरी गांव के पास बंद पड़े एक लान में नकली पोटाश खाद बनाई जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने पुलिस के साथ छापामारी की। छापामारी में टीम को तैयार करीब तीन सौ कट्टा नकली पोटाश खाद के अलावा चार सौ के करीब खाली वारदाना और नकली पोटाश बनाने के उपयोग में लाए जाने वाला नमक और गेरू बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान संचालक सहसवान निवासी आरिफ समेत नौ कर्मियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!