उझानी(बदायूं)। दसलक्षण पर्व के छठा दिवस पर उत्तम संयम एवं सुगंध दशमी का पर्व के रूप में दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर नारी और बच्चों ने भगवान महावीर की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की।
भगवान की अभिषेक शांति धारा के पश्चात सुगंध दशमी का पूजन किया गया व हवन धूप खेई गई। भगवान श्री चन्द्रप्रभु की शांति धारा का सौभाग्य अजय जैन एवं आकाश जैन को प्राप्त हुआ। मथुरा से आए पुजारियों द्वारा पूजन क्रिया संपन्न कराई और कहा कि अपनी इन्द्रियों को वश में रखना और मन पर नियंत्रण रखना ही उत्तम संयम है।
अवसर पर अनूप जैन, अरुण जैन,निखिल जैन, शशांक, संचित जैन, सोनू जैन, ऋषभ जैन, अर्जित,सम्यक, श्रीमती संगीता जैन, अनीता जैन, रूपा जैन, सीमा जैन, प्रतिभा जैन,रुचि जैन, कामिनी जैन, तृप्ति, प्रतिज्ञा, बीनू आदि समस्त महिला मंडल समेत जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे।






