बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की एक दर्जन से अधिक स्टेशनों पर शुरु हुआ दो दिवसीय स्वच्छता अभियान

Up Namaste

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय ’स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और साफ-सुथरा सार्वजनिक परिसर’ के तहत पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि स्टेशनों, रेलगाड़ियों एवं सार्वजनिक परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं यात्री सुविधाओं के अनुरूप बनाए रखने के लिए निरंतर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, शौचालय, फुट ओवरब्रिज तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान गैर सरकारी संस्थान भी बढ़-चढ कर अभियान में सहयोग कर रहे हैं। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्टेशनों पर विभिन्न माध्यमों से “कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालें”, “स्वच्छ स्टेशन/स्वच्छ रेल” जैसे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों में कूड़ा न फैलाएं और गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।

स्टेशनों पर नालियों एवं शौचालयों की विशेष सफाई तथा सोलर उपकरणों को क्रियाशील रखने हेतु कार्य किए जा रहे है। मंडल के सभी कार्यालयों में क्लीन डेस्क, पेपरलेस वर्क और बैठकों में रियूजेबल बोतल/कप के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपली की गई। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छ रेल, स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ सार्वजनिक परिसर के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!