उझानी

चोरों ने महिला मजदूर के घर से नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात किए चोरी

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना फैजगंज बेहटा में चोरों ने विधवा महिला मजदूर के घर के ताले तोड़ने के बाद पूरे घर को खंगाल डाला। चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। दिन दहाड़ें हुई चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई है।

थाना क्षेत्र के गांव सिसरका की रहने वाली विधवा सुदामा मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजारा करती है। सुदामा शनिवार को अपना घर बंद कर मजदूरी करने गई थी इसी दौरान चोर किसी तरह घर के अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ दिए और फिर घर की अलमारी में रखे कीमती सोने चांदी के जेवर और 15 हजार की नकदी चोरी कर भाग निकले।

बताते हैं की विधवा सुदामा शाम को जब अपने घर लौटी तब घर के कमरों के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए और उसे चोरी का अहसास हुआ। विधवा के शोर शराबी पर ग्रामीण एकत्र हो गए इसके बाद विधवा ने थाना पुलिस को सूचना दी। चोरी की इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिलेभर में सक्रिय चोरों ने अब बंद घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!