बरेली

प्रदीप बने अधिकारी संघ के मंडल सचिव

Up Namaste

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, इज्जतनगर मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) प्रदीप को मंडल सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल सचिव आनंद कुमार द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव निजी सचिव-।/ मंडल रेल प्रबंधक निवास बाबू सक्सेना द्वारा पारित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पाद), कारखाना प्रदीप कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार मीणा सहित सभी पदाधिकारी, अधिकारी एवं अनेक सेवानिवृत्त प्रमोटी अधिकारी उपस्थित थे

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!