उझानी

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने आधुनिक और सशक्त भारत की समृद्धि-प्रगति को कागज पर उकेरा

Up Namaste

उझानी/ बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत मदर शील मेमोरियल अकादमी मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘आधुनिक भारत’, ‘युवा शक्ति’, ‘समृद्ध ग्रामीण भारत’ आदि विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों एवं चित्रों के माध्यम से भारत के विकास, युवा शक्ति की भूमिका तथा ग्रामीण भारत की समृद्धि और प्रगति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों को इसी प्रकार विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!