बदायूं। न्यायालय परिसर में भीड़ का फायदा उठा असमाजिक तत्वों ने वादकारियों की जेबों से रुपया और मोबाइल चोरी कर लिए। वादकारियों की शिकायत के बाद परिसर से पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के पास से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को अपने साथ पूछताछ का ले गई है।
गुरूवार की दोपहर जजी परिसर में वादकारियों की विभिन्न न्यायालयों में गहमागहमी थी इसी दौरान भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व शामिल हो गए और कई वादकारियों की जेब से रुपया और एक युवक के जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद युवक ने पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की। जब मोबाइल चोरी की बात वादकारियों को पता चली तब उन्होंने भी अपनी जेबें देखी तोे कई के जेब से रुपया गायब मिले।
बताते है कि इस दौरान दो संदिग्ध नजर आने पर वादकारियों ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को उनके बारे में बताया तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की मगर वह संतोषजनक जबाब पुलिस को नही दे पाए जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान जामा तलाशी लेने पर एक युवक के पास कोई नशीला पदार्थ भी मिला है।






