उझानी

छठ महोत्सव में राधारानी के भजनों की रसधार पर झूमें नर-नारी श्रद्धालु

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्री राधारानी के छठ महोत्सव का आयोजन बुटला स्थित श्रीजी रेडियल नेचुरल एरौमेटिक फैक्ट्री परिसर में बीती रात किया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में वृंदावन के कलाकारों ने राधारानी के भजनों की रसधार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। भजनों पर भावविभोर होकर श्रद्धालु जमकर झूमें। देर रात तक चली भजन संध्या के समापन पर मां लाडली जूं की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ।

मां राधारानी के छठ महोत्सव का शुभारंभ युवा उधोगपति संजीव साहू और सुशील साहू ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच मां राधारानी की परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर कराया। इस अवसर पर मां राधारानी को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ राधारानी और गणपति की आरती से हुआ। इसके बाद वृंदावन से आई भजन गायक पूर्णिमा दीदी ने मां राधारानी के भजनों को सुनाना शुरू किया तब बड़ी संख्या में मौजूद नर नारी और बच्चें लाडली जी की भक्ति में खो गए। भजन संध्या में एक से बढ़ कर एक भजनों की रसधार बही तब श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने और झूमने लगे। राधारानी के भजनों से पूरा क्षेत्र राधे-राधे कर उठा।

भजन संध्या में पहुंचे जिले भर के नागरिकों ने सबसे पहले मां राधारानी की मंच पर बने अस्थाई मंदिर में पूजा अर्चना की और मां को भोग भी लगाया। महोत्सव का समापन लाडली जी की आरती से हुआ और फिर भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। भजन संध्या में पहुंचे नागरिकों, कारोबारियों, राजनेताओं एवं गणमान्य नागरिकों का संजीव साहू और सुशील साहू ने आभार जताया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!