उझानी,(बदायूं)। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रभावशाली विचारों को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया गया।
कालेज परिसर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री मुद्रा आदि कल्याणकारी योजनाओं से देश के नागरिकों के जीवन में बेहतर बदलाव आए है वही नागरिकों की दशा और दिशा भी बदली है जिससे भारत का नागरिक निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में अव्बल रही छात्रा खुशबू, खशी मिश्रा, कशिश, पूनम मिश्रा, रूचि श्रीवास्तव, शाजिया हबीब, उन्नति गौर, प्रिया यादव को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कालेज के नवीन कुमार ने भी भारत सरकार की योजनाओं के महत्व को विस्तार से बताया।






