बदायूं। एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को कैंटर के चेचिस ने रौंद दिया जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया आज से भी सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल ग्रामीण को सीएचसी भेजा जहां से उसे गंभीर हालत मेंसेंटर रेफर कर दिया गया है।
उझानी क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी शिक्षक 60 वर्षीय परमानंद शर्मा गांव के ही आशाराम की मृत्यु पर उसके अंतिम संस्कार हेतु कछला गंगाघाट गए थे। बताते है अंतिम संस्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परमानंद अपनी बाइक से गांव निवासी धनवीर यादव पुत्र रामलाल के साथ शुक्रवार की दोपहर वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताते है कि बरेली मथुरा राजमार्ग पर करुआ पुल के समीप तेज गति के कैंटर चेचिस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें परमानंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे धनवीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी जिस पर दोनों पहुंच गए और दोनों को सीएचसी उझानी भेज दिया जहां डाक्टर ने परमानंद को मृत घोषित कर धनवीर की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेन्टर रैफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि पलट कर खाई में गिरे चेचिस को कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार हुए चालक की तलाश शुरु कर दी गई है। शिक्षक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।






