बिसौली,(बदायूं)। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बीती रात चोरों ने एक अधिवक्ता के चेंबर को निशाना बनाया और चेंबर का ताला काटकर अंदर रखा लैपटॉप करीब 2 लाख रुपए स्टांप चोरी कर अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह अपने चैम्बर पहुंचे अधिवक्ता को चोरी की जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया। तहसील परिसर में चोरी की वारदात से अधिवक्ताओं में सनसनी फैल गई। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
सोमवार कीे सुबह अधिवक्ता हृदेश शर्मा तहसील स्थित अपने चैम्बर पहुंचे तब देखा मेन गेट का लॉक देख उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। अधिवक्ता ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी जिल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि चेंबर से एक लैपटॉप और लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपए स्टांप चोेर चुरा कर अपने साथ ले गए हैं। अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






