उझानी

चोरी की बाइक समेत बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने आज तीन बाइक चोरों को दबोचा है। पुलिस ने बाइक चोरों की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रौली रोड पर कुछ संदिग्ध युवक किसी वारदात की फिराक में खड़े है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों ने अपने नाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी आकाश, समीर और मनोज बताएं। पुलिस ने तीनों से कोतवाली लाकर पूछताछ की तब तीनों ने बाइक चोरी की वारदातों को स्वीकार कर चोरी की एक बाइक बरामद करा दी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!