उझानी

उझानी पुलिस ने नाबालिग से रेप करने वाले और बिजली ट्रांसफार्मर से क्वाइल्स एवं पार्टस चोरी करने वाले तीन को को भेजा जेल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। उझानी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नाबालिक से बलात्कार करने वाले आरोपी और बिजली ट्रांसफार्मर से केबिल और अन्य पार्टस चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग को भगा कर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अमन पुत्र तौफीक अहमद निवासी ढकिया थाना बहेडी जनपद बरेली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अमन के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने पाक्सो एक्ट समेत रेप की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया था तभी से वह फरार चल रहा था।

पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिजली ट्रांसफार्मरों से क्वाइल्स और अन्य पार्टस चोरी करने वाले विक्की पुत्र भूरे, नन्नू पुत्र सुभाष निवासी ग्राम अल्लीपुर मढैया को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई केबिल और अन्य पार्टस बरामद किए है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द सोलंकी ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!