बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित सी.बी. गंज के ट्रेन सेट डिपो बरेली को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं सतत् विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर द्वारा ‘ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन’ प्रदान किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि ‘ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन’ इज्जतनगर मंडल के पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा संसाधनों के दक्ष उपयोग के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने इस उपलब्धि के लिए ट्रेन सेट डिपो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का आह्वान किया।






