बरेली। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली एवं पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा यांत्रिक (ई.एन.एच.एम.) के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ’स्वच्छता से समृद्धि अभियान’ के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के दौरान मण्डल के मंडल के लोको शेड, ट्रेन सेट व यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर तथा समाडि डिपो/काठगोदाम, टनकपुर, कासगंज व रामनगर में अनुपयोगी रेल स्क्रैप – जैसे पुराने उपकरण, कोच के बेकार पुर्जे, लोहे के टुकड़े और धातु स्क्रैप को पृथक कर अलग किया गया। रेल कर्मियों को स्वच्छता के साथ निराकृत सामग्री से उपयोगी वस्तुओं को प्रथककर कर पुनः उपयोग में लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर जन सामान्य को स्वच्छता का संदेश दिया गया।






