बदायूं। भाकियू टिकैत के नेताओं ने उझानी ब्लाक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज स्थित हप्पू नगला पर महापंचायत आयोजित कर कई गांव के किसानों के साथ जोरदार प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर बरसात से फसलें तबाह होने के बाद किसानों को मुआवजा और हर प्रकार की वसूली बंद कराने तथा खाद बगैर लगेज के दिलवाने की पुरजोर मांग की गई।
महापंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि किसान इस समय बे मौसम बरसात से तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई योगी सरकार करें। श्री सक्सेना ने कहा कि किसी प्रकार की वसूली किसानों से नहीं की जाए और किसानों को खाद किसी बगैर लगेज के उपलब्ध कराया जाए विद्युत कटौती तत्काल बंद की जाए। इस दौरान पहुंचे तहसीलदार सदर को भाकियू नेता ने ज्ञापन सौंपे जिसमें किसानों की समस्याओं का तत्काल निदान की मांग की गई।
इस दौरान श्री सक्सेना प्रशासनिक अधिकारियों से एचएन 530 स्थित गुन्नौरा बाजिदपुर से सिरसौली सम्पर्क मार्ग का निर्माण के अलावा घटिया सामिग्री से राजकीय मेडीकल कालेज में हो रहे निर्माण की जांच कराने और मेडीकल कालेज में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ती की मांग उठाई। इस दौरान भाकियू नेताओं ने चेतावनी कि अगर किसानों की समस्याओं का निदान न हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, केसर अली व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति दानवीर सिंह यादव रूम सिंह यादव चंद्रकेश यादव भूरी यादव उदयवीर सिंह राजपूत हीरालाल राजपूत ठाकुर रमेश सिंह फौजी पूरनलाल कुशवाहा पूरनलाल पाली वे वीरेंद्र पाली बाबू सैफी संजीव साहू रामबाबू सक्सेना शेर कली समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






