बरेली

मंडल रेल प्रबंधक ने श्रमदान कर रेल परिसर की करी साफ-सफाई, एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधारोपण

Up Namaste

बरेली। रेलवे बोर्ड एवं पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में अधिकारी और कर्मियों के साथ श्रमदान किया तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर मंडल में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित भारत का सपना देखा था। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, यांत्रिक डिपो, रेलवे कॉलोनियों तथा ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 8रू00 बजे सामूहिक श्रमदान किया गया। श्रमदान अभियान में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों, रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामुदायिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता की। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समयावधि में समूहवार श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रियों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ थीम के तहत उद्घोषणाओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!