जनपद बदायूं

युवा अपनी शक्ति और समर्थ को पहचानेंः संजीव

Up Namaste

बदायूं। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खोज के चिन्ह, प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आमजन को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के तरीकों की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई।

प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानें, राष्ट्र के श्रेष्ठ नागरिक बनें। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे हर चुनौती का सामना करें। कम कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सीखें। शिविर में जिला संगठन कमिश्नर मु.असरार ने स्काउटिंग के मूलभूत सिद्धांत, प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने के तौर-तरीकों आदि की ट्रेनिंग दी। वहीं स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने खोज के चिन्ह, सीटी के संकेत आदि का अभ्यास कराया। इस मौके पर गाइड कैप्टन रेनू गुप्ता, रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!