बरेली

काठगोदाम स्टेशन पर रेलवे एवं नगर निगम हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Up Namaste

बरेली। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आज काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर इज्जतनगर मंडल एवं नगर निगम, हल्द्वानी के समन्वय से विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गुरूवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने नगर आयुक्त, हल्द्वानी श्री परितोष वर्मा की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा श्रमदान में भाग लिया। अभियान के दौरान रेलवे एवं नगर निगम की टीमों, एनजीओ टीम, रेल कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर में व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, कूड़ा एवं अपशिष्ट हटाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एनजीओ के निदेशक श्री मनोज नेगी के संयुक्त निर्देशन में संचालित अभियान में सभी टीमों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में योगदान दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!