उझानी

गांधी और शास्त्री जयंती पर एपीएस स्कूल में गूंजा रधुपति राधव राजाराम का गीत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों और बच्चों के साथ दोनों महापुरूषों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गांधी और शास्त्री जयंती पर आयोजित समारोह में सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया और फिर राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ। स्कूल के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमे रधुपति राधव राजाराम के गीत का गायन हुआ और इसकी गूंज स्कूल और आसपास क्षेत्रों में गूंजती रही। इस दौरान छात्र छात्राओं ने हिन्दी अग्रेजी भाषण और कहानियों के माध्यम से महापुरूषों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर समारोह में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री विनम्रता, सादगी, सच्चाई एवं ईमानदारी प्रतीक थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!