उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लैनेट प्ले ग्रुप में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम और राष्ट्रपर्व के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्वरूप बन सबका मनमोह लिया। इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटौरी।
गांधी और शास्त्री जयंती पर संचालक वंदना बब्बर ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्रीमती बब्बर ने दोनों महापुरूषों के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बता कर बच्चों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिन्दी एवं अग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नन्हं मुन्नें बच्चों ने मेहनत और सुंदर लेखन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।






