उझानी

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे विभिन्न प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने बिखेरा जलवा

Up Namaste

उझानी / बदायूं। यहां चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रही जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जलवें बिखेर कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। समारोह में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डांस कम्पटीशन से हुआ इसके बाद फ्रूट चाट सजाओं, जूड़ा सजाओं, करेंसी बुके सजाओं, हिन्दी और अंग्रेजी में भाषण समेत अन्य प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक से बढ कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर तालियां बटोरी| इस पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के समापन पर अग्रवाल सेवा समिति के महामंत्री विष्णु गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन शालिनी सिंघल ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!