जनपद बदायूं

कांग्रेस के कादरचौक ब्लाकाध्यक्ष सत्यवीर यादव को पुलिस ने घर पर किया नजरबंद

Up Namaste

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के कादरचौक ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव को दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए थाना पुलिस ने उनके बमनोसी स्थित आवास पर नजरबंद कर पहरा बैठा दिया है।

कांग्रेस नेता श्री यादव आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में चल रहे पार्टी के आंदोलन में भाग लेने जाने की तैयारी में जुटे थे मगर वह दिल्ली रवाना हो पाते इससे पहले ही कादरचौक पुलिस श्री यादव के गांव बमनौसी स्थित आवास पर पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर घर के बाहर पहरा बैठा दिया।

श्री यादव ने इसे पुलिस की तानाशाही बताते हुए कहा कि गांव में आसामाजिक तत्व खुलेआम घूमते है फिर भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नही करती है।

 

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!