जनपद बदायूं

बदायूं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले राजस्थान के पांच अपराधी पकड़े

Up Namaste

बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कादरी तिराहे से दाहिने तरफ कब्रिस्तान से आगे बुनियाद भरा प्लाट से आगे थोङा बायें चकरोड पर टयूबेल के पीछे चोरी की योजना बनाते पांच युवकों को गिर गिरफ्तार किया है। सभी राजस्थान प्रदेश के रहने वाले है और शातिर अपराधी बताए जा रहे है।

पुलिस ने अपराधियों से पूछताछ की तो अपने नाम हरीश उर्फ हरिया पुत्र लालू निवासी लक्ष्मणगंज झरी थाना भूगरा जिला बासवाड़ा, राकेश पुत्र शंकर निवासी गणेशी लाल पाड़ला थाना भूगरा जिला वासवाड़ा, हरीश पुत्र वर सिंह निवासी मोडा डोगरा सन्तरा सालपुर थाना सदर बासवाड़ा, सुनील पुत्र कान्ति निवासी लक्ष्मणगंज जरी थाना भूंगरा जिला बासवाड़ा, सुनील पुत्र सन्धू निवासी लक्ष्मणगंज जरी थाना भूंगरा जिला बासवाड़ा राजस्थान प्रदेश बताते हुए स्वीकार किया कि गत अगस्त माह में उन सभी ने प्रमोद जनरल स्टोर तहसील गेट के जगंला तोड़कर दुकान मे रखे एक लाख रूपये नगद व सोने के आभूषण व कास्मेटिक के समान के गत्ते चोरी की थी।

चोरों ने बताया किप्रभात नारायन जनरल मर्चेंट से छत पर का दरवाजा काटकर स्टोर मे रखे 5 लाख रूपये नगद चोरी किया था, इसके अलावा गांधी फूड्स की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने चोरों के कब्जें से तमंचा, कारतूस, और नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी चोरों को अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!