उत्तर प्रदेश

कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां शनिवार को रहेगी निरस्त

Up Namaste

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेल विभाग ने कासगंज, बनारस और लखनऊ से चल कर दिल्ली तक जाने वाली यात्री रेलगाडियों का दस अक्टूबर को आवागम निरस्त कर दिया है हालांकि इसका कोई स्पष्ट कारण नही बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

रेल विभाग ने बनारस से 09 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
नई दिल्ली से 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस से 09 अक्टूबर को चलने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसी तरह नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कासगंज से 10 अक्टूबर को चलने वाली 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!