जनपद बदायूं

उझानी पुलिस ने टप्पेमारी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं समेत पांच को किया गिरफ्तार

Up Namaste

बदायूं,(यूपीएन ब्यूरो)। जिले की उझानी पुलिस ने कई दिनों से हो रही टप्पेबाजी की वारदातों को रोकने के लिए मंगलवार को दो महिलाओं समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया और जब पूछताछ की गई तब पुलिस को टप्पमार गिरोह मिल गया। गिरोह में एक अपराधी अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों से तमंचे, कारतूस, चाकू समेत पीली धातु और एक नोट लगी गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। टप्पमार गिरोह के सदस्य आगरा, फिरोजाबाद और लखनऊ के रहने वाले हैं जो पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने उझानी रेलवे स्टेशन के समीप से मंगलवार की दोपहर केशु पुत्र सेवाराम निवासी उत्तर फिरोजाबाद, रवि गहलौत निवासी आगरा, रवि की पत्नी सपना गहलौत, पुत्र कृष्णा के अलावा रामलि पत्नी डाकुर निवासी लखनऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरे गिरोह का राजफाश हो गया। पकड़े गए अपराधियों ने स्वीकार किया वह लोग कागज की गड्डी बना कर उसके ऊपर पांच सौ का नकली नोट लगा देते थे और लोगों विशेषकर महिलाओं को लालच देकर उनके सोने के आभूषण उतरवा लेते

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!