बदायूं। उझानी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सात माह पहले गंजशहीदा इलाके से चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों का चालान कर अदालत में पेश किया जहां से तीनों को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यहां बता दें कि गंजशहीदा इलाके में रहने वाले नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेंचे लाल का ट्रैक्टर और ट्राली गत नौ मार्च को चोर रेलवे स्टेशन के पीछे बने रोड से चोरी कर ले गए थे। बताते है कि पुलिस ने बृजपाल पुत्र राजाराम निवासी मोहम्मदपुर बिहार, साजिद पुत्र सुभान अली निवासी बाकरपुर खरैर थाना बिनाबर, सद्दाम पुत्र मुनब्बर निवासी सहोरा रिजोली को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तब ट्रैक्टर ट्राली चोरी का राजफाश हो गया और पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर लिया।






