उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद द्वारा महाराजा अग्रसेन मार्ग पर अस्पताल के सामने राजस्थानी कलाकृति की तर्ज पर बनवाएं गए यात्री शैड का रविवार को नागरिकों की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया।
नगर पालिका परिषद प्रशासन ने आमतौर पर बनने वाले यात्री शैडो से अलग हटकर राजस्थानी कलाकृति से ओतप्रोत पत्थर का लोगों को आर्कषित करने वाले लुक के साथ यात्री शैड का निर्माण कराया। इसके निर्माण में करीब 12 लाख की लागत आई है। यात्री शैड में बैठने वाले नागरिकों को राजस्थानी परम्पराओं की याद आती रहेगी
रविवार की शाम पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने अपने पूर्व राज्य मंत्री पति विमल कृष्ण अग्रवाल के अलावा पालिका प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ नागरिकों की मौजूदगी में यात्री शैड का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया ।






