उझानी/ बदायूं। उझानी के वीआईपी स्टेशन रोड का आज नया नामकरण महाराजा अग्रसेन मार्ग के रूप में हुआ है रविवार से स्टेशन रोड महाराजा अग्रसेन के नाम से जाना जाएगा। पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ और अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में नर नारियों की मौजूदगी में इस मार्ग का लोकार्पण किया।
पिछले दिनों नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में स्टेशन रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। रविवार की शाम महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड के नए नामकरण महाराज अग्रसेन मार्ग का पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने अपने पूर्व राज्यमंत्री पति विमल कृष्ण अग्रवाल और बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के नर नारियों की मौजूदगी में इस मार्ग को जनता के लिए समर्पित किया। मार्ग के लोकार्पण होते ही मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और वह एक शांति दूत थे।






